देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी करार देते हुए कहा कि यह ‘युद्ध जैसी स्थिति’ है और दिल्ली सरकार जरूरतों की पूर्ति के लिए और डॉक्टरों एवं चिकित्साकर्मियों को अपने साथ लाने के लिए हर तरीका आजमाएगी।
कोरोना संक्रमण के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बड़े लक्षणों वाले मरीजों, जिनमें संक्रमण की पुष्टि भी नहीं है, को भर्ती किया जाना है। उन्होंने कहा कि इन मुख्य लक्षणों में बेचैनी, प्रति मिनट 24 की श्वसन दर और ऑक्सीजन संतृप्तता या 93 फीसद या उससे कम एसपीओ-2 स्तर शामिल हैं।
दिल्ली में कोविड-19 का कहर : कोरोना समर्पित अस्पतालों के प्रत्येक बेड पर होगी ऑक्सीजन सप्लाई
सत्येंद्र जैन ने आने वाले सप्ताहों में बेड की अनुमानित जरूरत पर कहा कि मामले बहुत बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखकर बैंक्वेट हॉल और स्टेडियमों का इस्तेमाल करने की तैयारी की जा रही है और यह बड़े पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ 1918 में दुनिया ने स्पेनिश फ्लू देखा जो 1920 तक रहा। कोरोना वायरस इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी है।’’


Download Android App
Download iOS App



