शाहीन बाग प्रदर्शन : स्थानीय लोगों ने कालिंदी कुंज सड़क बंद किए जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Summary :

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली कर देनी चाहिए क्योंकि यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के एक समूह ने नोएडा को कालिंदी कुंज से जोड़ने वाली सड़क से अवरोधक हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल के निकट रविवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली कर देनी चाहिए क्योंकि यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
पुलिस संयुक्त आयुक्त (दक्षिणी रेंज) देवेश श्रीवास्तव और पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो। गौरतलब है की 15 दिसंबर से शाहीन बाग में प्रदर्शन सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रदर्शनकारियों, खासकर कालिंदी कुंज-शाहीन बाग के बीच धरना दे रहीं महिला प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है। 
{$post_title}
उन्होंने कहा कि यह संरचनात्मक रूप में होनी चाहिए। कानून मंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, “सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है, यह बातचीत संरचनात्मक रूप में होनी चाहिए। नरेंद्र मोदी की सरकार उनसे संवाद करने तथा सीएए के खिलाफ उनके सभी संदेह दूर करने के लिए तैयार है।

“

Desk Team