पश्चिमी दिल्ली : उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग स्थित रिंग रोड फ्लाईओवर से एक कार गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई गई है। घायलों की पहचान दीपक (26) और लव कुमार (30) के रूप में हुई है। दीपक की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अननुसार शनिवार शाम सात बजे पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना मिली कि शालीमार बाग फ्लाई ओवर से तेज रफ्तार अल्टो कार नीचे गिर गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई जसपाल सिंह ने दोनों को पास के अस्पताल में दााखिल कराया, जहां दीपक का इलाज चल रहा है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि दीपक और लव कुमार दोनों जहांगीरपुरी के रहने वाले है। दोनों घटना के समय नेतीजी सुभाष प्लेस की तरफ जा रहे थे।
वहीं प्रत्यक्षदर्शी बुराड़ी निवासी योगेश ने बताया कि फ्लाई ओवर पर आजादपुर की तरफ से एनएफसी की ओर जा रही अल्टो कार आगे जा रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त फ्लाईओवर के नीचे कोई वाहन नहीं गुज रहा था। वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।