गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानून से संबंधित कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने कृषि भवन के निकट प्रदर्शन किया। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कपास और मक्का को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और काला कानून को वापस लेने की मांग की। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और युवा अकाली दल के बंटी रुमाना ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
इन नेताओं ने कहा कि सरकार को किसानों के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों के हितों के विरुद्ध लाये गये कानूनों को वापस लेना चाहिये। पुलिस ने बाद में अकाली नेताओं को हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल था और इसकी नेता हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में मंत्री थी। कृषि सुधारों से संबंधित कानूनों पर मतभेद के कारण अकाली दल गठबंधन से अलग हो गया था और बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



