पूर्वी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारने से परहेज नहीं किया। घटना नंद नगरी इलाके की है। जहां शनिवार शाम लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों अक्षय (22) नामक युवक के सिर पर बट से हमला कर उसे गोली मार दी। पकड़े जाने के डर से बदमाश बिना लूटपाट के ही मौके से फरार हो गए। जांघ में गोली लगने के बाद घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अक्षय अपनी मौसी सरला के साथ मूंगा नगर में रहता है। दोनों हरदेवपुरी में अनिल जैन नामक शख्स की मोबाइल चार्जर बनाने की फैक्टरी में नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब 5.30 बजे अक्षय मौसी सरला के साथ घर लिए निकला। इस बीच अनिल जैन ने दोनों को स्कूटी से छोडऩे के लिए कहा। तीनों एक ही स्कूटी पर निकले।
ओला कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दबोचे
इस बीच नत्थू कालोनी फ्लाईओवर अंडरपास के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने इनकी स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने राहुल के हाथ से एक बैग छीना। उसमें पानी बोतल ही होने पर बदमाशों ने बैग वहीं फेंक दिया। बदमाश सरला से उसका पर्स लूटने लगे। अक्षय ने विरोध किया तो आरोपियों उसके सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद भी अक्षय ने हिम्मत नहीं हारी।