Shraddha Murder Case : श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब पूनावाला को आज दिल्ली पुलिस साकेत कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान पुलिस आरोपी की हिरासत की मांग करेगी, क्योंकि आज उसकी हिरासत ख़त्म हो रही है। इस मामले में पुलिस तेजी से अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को अभी तक जंगलों से 13 हड्डियां मिली है, जिनका DNA श्रद्धा के पिता के DNA से मिलाया जाएगा।
खून के धब्बों….आफताब ने किया बहुत सारे पानी का इस्तेमाल
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, आफताब-श्रद्धा का 300 रुपए पानी का बिल बकाया है। सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और लंबित हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से इमारत की पानी की टंकी की जांच करने जाता था।
राष्ट्रीय राजधानी में 6 महीने पहले हुए महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झंकझोर के रख दिया है। महाराष्ट्रकी रहने वाली 26 साल की श्रद्धा वॉकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गाला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के इरादे से उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े करके जंगलों में फैंक दिया।
आरोपी की निशानदेही पर अब तक पुलिस को जंगल से तकरीबन 13 हड्डियां मिली हैं, जिसको FSL भेजा गया है। साथ ही DNA सैंपलिंग के लिए श्रद्धा के पिता का DNA लिया जा चुका है। जिससे पुष्टि हो सकती है कि क्या बरामद हड्डियां श्रद्धा की ही हैं।
पुलिस को मिली नार्को टेस्ट की मंजूरी
पुलिस ने साकेत कोर्ट से बुधवार को नार्को टेस्ट के लिए व्यापक तौर से मंजूरी ले ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आफताब सच को छूपा रहा है औऱ केस को गोल-गोल घुमा रहा है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने यह अहम फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए यह कहते हुए अनुमति मांगी थी कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
इससे पहले, पुलिस उसे छतरपुर में उसके घर भी लेकर गई थी, जहां वह श्रद्धा के साथ रहता था। सूत्रों ने बताया कि जब आफताब को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने जांचकर्ताओं को बताया कि श्रद्धा 22 मई को घर से निकल गई थी। सूत्रों ने कहा, हालांकि, उसका सामान घर पर था, जिस पर आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने केवल उसका फोन लिया था। उसने यह भी कहा कि उसके जाने के बाद से उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।
जांचकर्ताओं ने जांच में पाया कि आरोपी उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करता था, जिसमें लोकेशन महरौली की दिखाई गई थी। कड़ी पूछताछ के बाद आफताब ने आखिरकार पीड़िता की हत्या करने और फिर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने की बात कबूल की। आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



