नई दिल्ली : राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर अंग्रेजी बोलना सिखाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और कदम उठाया है। दरअसल दिल्ली सरकार ने ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ब्रिटिश काउंसिल की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अंग्रेजी स्पोकन कोर्स कराया जाएगा। वेस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या व बाल विद्यालय में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और ब्रिटिश काउंसिल की डायरेक्टर एलेन गेमेल ओबीई ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर एलेन गेमेल ओबीई ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी संवाद किया। इन बच्चों को भाग्यशाली महसूस करना चाहिए, क्योंकि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने न केवल शिक्षा का बजट दोगुना किया है, बल्कि हेप्पीनेस पाठ्यक्रम की शुरुआत से बच्चों को तनाव से मुक्त करके हंसना सिखाया है। गेमेल ने कहा कि शिक्षा मंत्री सिसोदिया की महात्वाकांक्षी दृष्टि और शिक्षकों व छात्रों के उत्साह को देखकर वह बहुत उत्साहित हैं। इस मौके पर ब्रिटिश काउंसिल के चेयरमैन क्रिस्टोफर रॉड्रिगेसइस, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



