दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाया। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और विपक्षी पार्टी भाजपा में अकसर जुबानी हमले होते रहते है, लेकिन आज तो बात इससे ज्यादा बढ़ गई और मामला गंभीर हो गया।
मनीष सिसोदिया ने भाजपा नेताओं और उनके ‘गुंडों’ पर रोहतास नगर में स्कूल निर्माण का विरोध करने पर उनके सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का फाटक तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियर्स और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?’’
आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए बीजेपी नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की. मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का गेट तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियर्स और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की.भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है? pic.twitter.com/29YOpo1JLD— Manish Sisodia (@msisodia) June 29, 2021
दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी घटना के संबंध में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा हमें रोकने के लिए चाहे कितने भी हाथ-पैर मार ले, लेकिन हम रुकने वाले नहीं। भाजपा ऐसे चाहे हज़ार हमले करवा ले, हमें डरा नहीं सकती। हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता।’’