जनता AAP को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है : सोमनाथ भारती

Summary :

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोमनाथ भारती ने कहा, जनता आप को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है और हम उन्हें निराश नहीं करेंगे।

आम आदमी पार्टी की अखिल भारतीय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की ओर इशारा करते हुए मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि जनता आप को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है और उन्हें निराश नहीं किया जाएगा।
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोमनाथ भारती ने कहा, “जनता आप को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है और हम उन्हें निराश नहीं करेंगे।” केजरीवाल की पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ आप शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव की शानदार जीत का श्रेय शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी मुद्दों जैसे क्षेत्रों में पहल को दिया। उन्होंने कहा, “हमने साधारण सुविधाओं पर काम किया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मेरी घोषणाएं जमीनी कार्य के साथ पूरी की गई है। इसके लिए मैंने खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र में गारंटी कार्ड जारी किए। “


सोमनाथ भारती ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, “लगातार तीसरी बार दिल्ली का सीएम बनने के लिए अरविन्द केजरीवाल को हार्दिक बधाई। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत जी को केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए बधाई

बता दें कि आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने  रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली।

Desk Team