इलाहाबाद : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को यहां स्थित कमला नेहरू अस्पताल का दौरा किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी सुबह करीब साढ़े 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं और वहां कुछ समय ठहरने के बाद उन्होंने आनंद भवन का दौरा किया। सूत्रों ने बताया कि गांधी इसके बाद कमला नेहरू अस्पताल गईं जहां उन्होंने कमला नेहरू अस्पताल के ट्रस्टियों के साथ समीक्षा बैठक की। सोनिया गांधी की यह निजी यात्रा थी और मीडिया कर्मियों को इससे दूर रखा गया।