पटना : बिहार ऐसा देश है जहां गांधी सत्याग्रह आन्दोलन से अंग्रेज को भगाया, यहां के लोग बड़ा मेहनती होते हैं जहां जाते हैं वहां केवल अपने परिवार के लिए कमाते हैं और उसे बिल्डिंग बनाकर देते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहारी सभी जगह पीटे जा रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है मगर अल्पेश ठाकुर जो अतिपिछड़ा समाज से आते है उन्होंने नरेन्द्र मोदी को नाको चना चबवा दिया था उसको बदनाम करने के लिए भाजपा बिहारियों को भगाने का आरोप लगा रह है जो सरासर गलत है। ये बातें आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, चुनाव प्रभारी सह सांसद अखिलेश सिंह सदाकत आश्रम में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अगर बिहारियों को इस तरह पीटे रहेगा तो हम चुप बैठने वाले नहीं है। मोदी और शाह भूल गये कि आज जहां वे है उसके पीछे बिहार और यूपी का वोट है। अगर बिहारियों पर अत्याचयार बंद नहीं हुआ तो बिहार में नरेन्द्र मोदी को और अमित शाह को काला झंडा दिखायेंगे और उन्हें जनसभा में बोलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात से 60 हजार बिहारी वापस आ चुके हैं बहुत घरों में महिलाओं के साथ भी दुर्यव्यवहार किया गया, जो लोग दोषी हैं उसे बक्शा नहीं जायेगा। क्योंकि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार है, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भाजपा की सरकार है वहां के सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए तथा दोषी व्यक्ति पर कड़ा सजा लिया जाये।
अखिलेश जी ने कहा कि पंजाब के साथ दूसरे महानगरों में काम बिहारी मजदूरों के सहारे चलता है अगर बिहारी मजदूर काम बंद कर दें तो इन राज्य सरकार के काम-काज ठप पड़ जायेंगे। नरेन्द्र मोदी बनारस से उतर भारतीय वोटों से ही चुनाव जीतकर संसद में गये हैं। उन्हें भी इन चीजों पर हस्तक्षेप करना चाहिए। बिहारी सिर्फ वोट देना ही नहीं जानते बल्कि अपना हक लेना भी जानते हैं। नीतीश कुमार से जुड़े सवालों पर अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार गुजरात के घटनाओं पर क्या नजर रखेंगे, उनसे बिहार तो संभल नहीं रहा है आये दिन घटना हो रहा है। स्कूली बच्चे भी सुरक्षित नहीं है इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश राठौर, एच. के. वर्मा, सुबोध कुमार उपस्थि थे।