दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी तीसरी बार राज्य सरकार में वापसी करने वाली है। वहीं इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीरो पर सिमट रही है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने बीजेपी और आप पर ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।
सुभाष चोपड़ा ने रुझानों को लेकर कहा, मैं पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेता हूं, हम इसके पीछे के कारकों का विश्लेषण करेंगे। हमारे वोट प्रतिशत में गिरावट का कारण बीजेपी और आप दोनों द्वारा की गई ध्रुवीकरण की राजनीति है। सुभाष चोपड़ा से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आप पार्टी को विजेता मान लिया है।
दिल्ली के ‘आप’ मुख्यालय में ढोल – नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल, 50 से ज्यादा से सीटों पर बढ़त
अधीर रंजन चौधरी ने मतणना के बीच कहा कि यह सबको पहले से मालूम था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी और वह तीसरी बार सत्ता में आएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार से लोगों में अच्छा सन्देश नहीं जाएगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ आप की जीत महत्वपूर्ण है।


Download Android App
Download iOS App



