नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को आज सुबह काफी गर्मी का सामना करना पड़ा मौसम की माने तो आज पुरे दिन गर्मी रहेगी कुछ ही दिन पहले हुई बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली थी पर उन्हें अब फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है ।
आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आज आसमान साफ रहने की संभावना है कि दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग का कहना है कि आपेक्षिक आद्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 32 % दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान कल 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।