जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पुलिसिया कार्रवाई की आलोचना करते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने छात्राओं से किसी भी तरह की शिकायत होने पर आयोग का रुख करने की मंगलवार को अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रदर्शन हमेशा शांतिपूर्ण होना चाहिए।
विरोध हमेशा शांतिपूर्वक होना चाहिए।दिल्ली के छात्रों के साथ लाइब्रेरी तक में घुस के पुलिस द्वारा बर्बरता से मारपीट बहुत दुखद है।ये लोकतंत्र के लिए बहुत ख़तरनाक है।आशा करती हूँ जल्द ही शांति का माहौल स्थापित होगा।
अगर किसी लड़की की कम्प्लेंट है तो हमसे ज़रूर सम्पर्क करें!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 17, 2019
लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों के साथ की गई पुलिस बर्बरता दुखद है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत खतरनाक है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही शांति का माहौल बन जाएगा। किसी लड़की को कोई शिकायत हो तो वह कृपया हमसे संपर्क करे।” दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी जिसमें चार डीटीसी बसों, 100 निजी वाहनों और 10 पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को स्थिति तनावपूर्ण बनी रही जहां छात्रों एवं स्थानीय लोगों समेत प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए तिरंगा और पोस्टर लेकर विश्वविद्यालय के बाहर जुटे। अत्यंत ठंड का सामना करते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालय के बाहर छोटे-छोटे मार्च निकाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन का लगातार दूसरा दिन था।


Download Android App
Download iOS App



