फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बीते दिनों एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की थी। अब उस ट्वीट को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने अशोक पंडित के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का कहना है कि अशोक पंडित ने कथित तौर पर राहुल गांधी के बारे फर्जी ख़बरें फैलाई है।
समूहों के बीच नफरत पैदा करने की मंशा – कांग्रेस
फिल्म निर्देशक को घेरते हुए कांग्रेस पार्टी ने शिकायत में कहा है कि अशोक पंडित ने समूहों के बीच नफरत पैदा करने की मंशा से जनता को भड़काने का काम किया है। उन्होंने अपराध किया है और ये अपराध आईपीसी और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय हैं। बता दें , अशोक पंडित ने कुछ वीडियोस के साथ ट्वीट किया था – “राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया! कारण स्पष्ट है!” इस ट्वीट को उन्होंने बाद में हटा दिया था।
अशोक पंडित पर आरोप लगाते हुए दिल्ली कांग्रेस ने कहा ट्वीट के साथ राहुल गांधी के फर्जी वीडियो थे। कुछ पुराने वीडियो को मॉर्फ करके गलत तरीके से दिखाया गया जबकि वो उसमे प्रार्थना कर रहे थे। इन वीडियोस को दिखाते हुए अशोक पंडित ने झूट कहा कि राजकोट (गुजरात) में किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों में राहुल गांधी ने भाग लेने से मना कर दिया जहां देवी दुर्गा की पूजा हो रही थी।
राहुल गांधी को हिन्दू विरोधी दिखाना था मकसद – कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि हिंदू समुदाय के अन्य सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गलत तरीके से कैप्शन और फर्जी वीडियोस के साथ ट्वीट किया गया और इसे साम्प्रदायिक धारणा देने की कोशिश की गई कि राहुल गाँधी हिन्दू विरोधी है।
राहुल गांधी की एक पूर्णतः फर्जी वीडियो के ख़िलाफ़ बीती रात दिल्ली में पुलिस शिकायत दर्ज़ की गई। दोषी व्यक्ति ने एक्स्पोज़ होने के बाद अपना सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिया है। फ़िर भी उसे इस घिनौने काम के लिए कानून का सामना करना पड़ेगा। हम ऐसे लोगों को हल्के में नहीं निकलने देंगे। pic.twitter.com/X89pQJ7zww
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 30, 2022
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा दिल्ली पुलिस में अशोक पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है जिन्होंने राहुल गांधी के फर्जी वीडियो चलाकर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया प्रयास है। फिलहाल उनके फर्जी पोस्ट को हटवा दिया गया है पर ऐसे लोगों को हम आसानी से नहीं जाने देंगे।