राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने गर्मी से राहत दिला दी है वहीं दिल्लीवासियों की शुक्रवार की सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री डिग्री सेल्सियस कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून के कारण दिल्ली में इस सप्ताह खूब बारिश हुई। लेकिन बारिश की रफ्तार में पिछले 2 दिनों में थोड़ी कमी आ गई है।मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में शुक्रवार के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन सोमवार से फिर से दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।बता दें कि वीकेंड पर दिल्ली में धीमी बारिश होने की संभावना जताई गई है।