आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज कहा कि विपक्षी पार्टियों के मुद्दों की बात न कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाना लोकसभा चुनावों में हार का प्रमुख कारण रहा।
यहां मीडिया से बातचीत में श्री सिंह ने पंजाब में पार्टी की बुरी हालत को लेकर कहा कि इसके कई कारण हैं। पार्टी ने 2014 में यहां से चार सीटें जीती थीं जबकि इस चुनाव में एक सीट (संगरूर) पर सिमट गई है।
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह की जीत पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि साध्वी ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था इसलिए उनका जीतना अफसोसजनक है।
उन्होंने कहा कि भले श्री मोदी ने साध्वी के बयान की निंदा की पर उन्हें प्रज्ञा पार्टी से निकालना चाहिए था।


Download Android App
Download iOS App



