भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को मुख्य रूप से साफ रहा आसमान, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 92 फीसदी दर्ज की गई। इस पूरे सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा, जिसमें आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और इसका एक्यूआई 302 पर आ गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 122 और 256 है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार का एक्यूआई 376, आईटीओ 276, रोहिणी 300 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 204 रहा।
बता दें कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। विभाग के अनुसार, शाम साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी थी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।