शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Summary :

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 56 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करेगा।

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 56 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यह यह कहते हुए याचिका की सुनवाई टाल दी थी वह दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘प्रभावित’ नहीं करना चाहता है।
वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी समेत कई लोगों की तरफ से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करने का फैसला किया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे मामले पोर हिंसा   को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज या हाईकोर्ट के किसी मौजूदा जज द्वारा निगरानी की जाए।
बता दे कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने चुनाव से एक दिन पहले तय किया था कि वे पालियों में मतदान करेंगे। प्रदर्शनस्थल को खाली नहीं छोड़ेंगे। ओखला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शाहीन बाग,ओखला,जामिया नगर, आदि क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही मतदाता भारी संख्या मौजूद थे। गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को वोट जाले जा चुके हैं और मंगलवार को रिजल्ट आना है। 

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST संशोधन एक्ट 2018 को दी मंजूरी, FIR दर्ज कर तुरंत होगी गिरफ्तारी

Desk Team