लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

50 वर्षों में तीसरा सबसे ठंडा महीना रहा दिसंबर 2018

2018 साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि 50 वर्षों में चौथा सबसे न्यूनतम तापमान रहा है।

नई दिल्ली : दिसंबर माह का तापमान पिछले 50 वर्षों में तीसरा सबसे ठंडा महीना दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2005 और उससे पहले वर्ष 1996 में दिसंबर माह के दौरान ऐसी सर्दी पड़ी थी। दिसंबर माह में औसत न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर, 2018 गत 50 वर्षों में तीसरा सबसे ठंडा माह रहा है।

इससे पहले वर्ष 2005 और 1996 में दिसंबर माह सबसे ठंडा रहा था। उस समय 2005 में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, जबकि 1996 में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिसंबर माह में इस बार 26 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है। इस तरह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 2018 साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि 50 वर्षों में चौथा सबसे न्यूनतम तापमान रहा है। इससे पहले 2013, 1996 और 1973 में न्यूनतम तापमान कम रहा था।

दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 0.0 डिग्री सेल्सियस 27 दिसंबर, 1930 में दर्ज किया गया था। इस माह 14 रातों को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रहा। आठ रातें ऐसी रहीं जिनमें न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा और इस दौरान शीत लहर जारी रही।

इसके अलावा औसत अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस सामान्य तौर पर बना रहा। आईजीआई एयरपोर्ट पालम पर दृश्यता विगत 22 वर्षों में बेहतर रही है। 300 घंटों के मुकाबले 145 घंटे ही कोहरा रहा, वहीं घना कोहरा नौ रात 45 घंटे के मुकाबले केवल दो रात नौ घंटे का ही रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।