नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है, लेकिन दिल्ली के दूर दराज के कुछ इलाकों में लू चल सकती है।
चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 44 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।