दिल्ली में शुक्रवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा।
दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान के करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।