दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास बारिश और गरज के साथ हल्की की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदा बांदी हो सकती है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में आखिरी बारिश जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 106 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।