दिल्ली में नवंबर की शुरुआत होते ही सर्दी कंपाने लगी है। शुक्रवार यानी आज दर्ज किए गए तापमान ने दिल्ली के सर्द मौसम ने पिछले 14 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 14 साल में नवंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली का तापमान तेजी से गिरावट आ सकती है।
निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि शहर में सर्द हवा के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलने की घोषणा कर दी है, जहां न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है और लगातार दो दिनों से यहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 2000 के जुर्माने का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा-बढ़ेगा भ्रष्टाचार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कम से कम 14 साल में नवम्बर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तामपान 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी तक का सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान 28 नवम्बर 1938 को दर्ज किया गया था।