दिल्‍ली : वसंत कुंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या

Summary :

वसंत कुंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तड़के इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली।

राजधानी के वसंत कुंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तड़के इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्‍टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हमलावरों ने पति पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी जबकि बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके की है। जानकारी के अनुसार दक्षिण दिल्‍ली के वसंतकुज में मिथिलेश (40) अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब उनके घर पर काम करने वाली पहुंची तो उसने देखा की घर का दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था।

नौकरानी ने अंदर जा कर देखा तो मिथिलेश, उनकी पत्‍नी सिया और बेटी नेहा का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या का मकसद क्या है।

दिल्ली परिवहन विभाग का बड़ा अ‌भियान : घर-घर जाकर 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां की जाएंगी जब्त, लिस्ट तैयार

Desk Team