राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के टीकाकरण का पूर्वाभ्यास करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्वाभ्यास पूरा हो जाए ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका का वेंकटेश्वर अस्पताल दिल्ली में तीन स्थान हैं जिनका चयन कल के पूर्वाभ्यास के लिए किया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, तीन चयनित स्थानों पर कोविड टीकाकरण के लिए होने वाले पूर्वाभ्यास के वास्ते शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस किया गया। इन तीन स्थान एक शाहदरा जिले में, एक दक्षिण पश्चिम जिले में और एक मध्य जिले में है।


Download Android App
Download iOS App



