लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन, पीएम मोदी समेत अन्य ने जताया शोक

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित इंदु जैन ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल समेत अन्य ने उनके निधन पर दुख जताया है।

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का गुरुवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित इंदु जैन ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। टाइम्स समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया। 
जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की। उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जताया 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।’
1620971899 capture
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने  ट्वीट किया, “इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं। परोपकार संबंधी कार्यों और राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।  परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।  ओम शांति। “
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।  उन्होंने ट्वीट किया, “विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं। मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे ओम शांति। ” विनीत, इंदु जैन के बेटे हैं। 
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नायडू ने कहा कि उन्होंने मीडिया, समाज सेवा और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में गहरी छाप छोड़। उन्होंने कहा कि श्रीमती जैन महिला अधिकारों की मुख्य वक्ता थी और कला तथा संस्कृति से उनका लगाव था।
इंदु जैन के निधन पर सोनिया, राहुल ने भी शोक जताया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने जैन के निधन पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि जैन ने अपने नेतृत्व में टाइम्स समूह को एक अद्वितीय मीडिया संस्थान बनाया है और इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परोपकार, समाज सेवा,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्यो के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति को कामना करते हुए परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिजनों और टाइम्स समूह के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।