नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच सोमवार सुबह यातायात बंद कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए पर यातायात बंद कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले मोटरसाइकिल सवार लोगों से मथुरा रोड, आश्रम और डीएनडी मार्ग तथा बदरपुर से आने वालों को आश्रम चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।”
यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “इसी तरह मथुरा रोड से नोएडा जाने के लिए जाने वाले लोगों को आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक रोड लेने की सलाह दी जाती है। कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला ओखला अंडरपास भी यातायात की आवाजाही के लिए बंद है।”

कैब प्रदर्शनों के बाद सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार खोले गए : DMRC
वही, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार खोल दिए गए हैं और सभी स्टेशनों पर सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद दक्षिणपूर्वी दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर डीएमआरसी ने पुलिस की सलाह के बाद रविवार शाम को करीब 13 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



