दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक घर में दो महिलाओं के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बताया कि घर से बदबू आ रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आस-पास थी। एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया।
जैतपुर में एक घर से दो महिलाओं के शव मिले
Summary :
एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया।


Download Android App
Download iOS App



