राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में बीती रात एक चार मंजिला इमारत के ढहने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए है। सूत्रों के अनुसार दमकल सेवा ने इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दल को घटनास्थल पर भेज दिया था। दुर्घटना रात 22:30 बजे हुई।

आपदा मोचन दल और दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये है। राहत और बचाव कार्य अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि चार मंजिला इमारत के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
वही, दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान मोनी (21) और मोहम्मद यासीन (65) के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



