दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी की केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रहा है। इसी बीच बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुई उदित राज ने भी दिल्ली हिंसा को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, इससे ज़्यादा शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती, जो था वो भी लुट गया। ये माना जाता था कि राजधानी सुरक्षित है लेकिन कल तो इन्होंने राजधानी भी आग के हवाले कर दी। जो मौजपुर, जाफ़राबाद, करावल नगर में हुआ वो दिल्ली पुलिस, आरएसएस और बीजेपी ने कराया।

बता दें की दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था और इसमें करीब 150 लोग घायल हुए। इलाके में तनाव कायम होने के चलते स्कूल बंद है और डर के कारण लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में एक महीने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है, जिसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठे होने पर रोक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा में हुई हिंसा में 48 पुलिस कर्मी ओर 98 नागरिक घायल हो गए। इस इलाके में आग बुझाने पहुंचे तीन दमकल कर्मी भी घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



