केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर है। राजनाथ रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्य के आला अफसरों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं। और बैठक के बाद बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से पलामू जायेंगे। बैठक में चतरा, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, रांची व खूंटी जिले के डीसी और एसपी भी शमिल हैं। पलामू में वह अपनी सास समुद्री देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में शामिल होने के लिए एनएसजी की टीम पहुंच चुकी है। जिला पुलिस- प्रशासन द्वारा डीएसपी स्तर के अफसरों को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री के लिए बुलेट प्रूफ एंबेसडर कार उपलब्ध कराया गया है। डीसी और एसपी के ज्वाइंट आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के कारकेड में शामिल होने वाले वाहनों की जांच कराकर उसे सुरक्षा में ले लिया गया है। बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा के भीतर और बाहर दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।