दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर अब कम हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के केस 100 के अंदर चल रहे हैं। ऐसे में अब सरकार सरकार कुछ और रियायत देने जा रही है। अब अनलॉक 6 के तहत लोगों के लिए रियायतों का दायरा और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। सरकार ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी स्थित स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति दे दी है। डीडीएमए ने रविवार को एक जारी बयान में कहा है कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम को खोलने के दौरान कोरोना से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और अन्य दिशानिर्देंशों के साथ कोविड के नियमों का पालन किया जायेगा।
डीडीएमए ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि पर निगरानी रखी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड महामारी की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए कोविड सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है।पिछले हफ्ते, डीडीएमए ने 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ जिम और योग संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। बैंक्वेट्स, मैरिज हॉल और होटलों को भी केवल 50 मेहमानों की उपस्थिति के साथ शादियों की मेजबानी करने की अनुमति दी गई थी।पिछले कुछ हफ्तों से अनलॉक प्रक्रिया जारी है और बाजार और मॉल सहित लगभग सभी सार्वजनिक गतिविधियों को खोल दिया गया है।
गतिविधियां जो पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं:
सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स,स्विमिंग पूल, स्पा, स्कूल और कॉलेज, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य तरह के समागमों पर पहले की तरह रोक जारी रहेगी।
बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नए मामले सामने आए और सात रोगियों की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत है। विभाग के मुताबिक, पिछले साल महामारी फैलने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 14,34,554 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 14.08 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 24,995 है।


Download Android App
Download iOS App



