सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी का हंगामा, SHO पर किया हमला, फुटपाथ पर चढ़ाई कार

Summary :

आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में की गई है और वह नशे में था। उसने करीब मंगलवार रात 8 बजे एक पुलिसकर्मी की कार छीनी। जब पुलिस की पीसीआर वैन ने उसका पीछा किया तो उसने कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया।

सिंघु बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी ने नशे में पुलिस की गाड़ी छीन ली और पीसीआर वैन द्वारा पीछा किए जाने पर मुकरबा चौक के पास उसने गाड़ी को फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी ने समयपुर बादली के एसएचओ पर तलवार से हमला भी कर दिया। मंगलवार रात को हुई इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में की गई है और वह नशे में था। उसने करीब मंगलवार रात 8 बजे एक पुलिसकर्मी की कार छीनी। जब पुलिस की पीसीआर वैन ने उसका पीछा किया तो उसने कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया और यहां तक कि एसएचओ पर तलवार से हमला कर दिया, जो उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे। 

राकेश टिकैत का ऐलान-हम पूरे देश का करेंगे दौरा, पश्चिम बंगाल में होगी किसान पंचायत

एसएचओ को चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है लेकिन दिल्ली पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।” 

Desk Team