लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

शहरी केंद्र संयोजक सम्मेलन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी उत्तर-पूर्वी लोकसभा की ओर से शनिवार को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहरी केंद्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

पूर्वी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी उत्तर-पूर्वी लोकसभा की ओर से शनिवार को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहरी केंद्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद समेत सभी शहरी केन्द्र संयोजक मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी भोलानाथ विज, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को 2019 का लक्ष्य दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इस सम्मेलन की शुरुआत उत्तर-पूर्व जिला से हुई जो विजय का संकेत है। कांग्रेस के कुशासन को नरेन्द्र मोदी ने जड़ से उखाड़ने का काम किया है। इसके साथ-साथ पांच वर्ष में कांग्रेस के वंशवाद, जातिवाद, भ्रटाचार को भी जड़ से मिटाने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कर्जदार देश का निर्माण किया जहां कर्ज चुकाने के लिए कर्जा लेने की जरूरत पड़ती थी। आज मुद्रालोन के तहत करोड़ों हुनरमंद लोग सरकार के सहयोग से अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

पहले टैक्स और कर्ज लेकर लोग भाग जाते थे। मोदी सरकार ने ऐसे कानून बनाए जिससे कि पैसा वापस आ रहा है, टैक्स भी जमा हो रहा है और देश का विकास भी हो रहा है। यादव ने कहा कि जनधन के खाते खोले गए और विचैलियो पर लगाम लगाई गई। आज सब्सिडी समेत सभी फायदों की पैसा सीधे हकदार के खाते में भेजा जा रहा है। आज सीमाओं पर भारत सुरक्षित है और चीन, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

दिल्ली के अंदर भारत के हजार टुकड़े का नारे लगाने वालों के साथ बैठकर राहुल गांधी देश को शर्मशार कर रहे थे और आज जब नरेंद्र मोदी देश को प्रगतिपथ पर आगे ले जा रहे हैं तो बिना नेता, मुद्दा विहीन गठबंधन मोदी को क्यों और किसकी सह पर हराना चाहता है, यह सोंचने का विषय है।

हमारी पार्टी अंत्योदय और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलकर देश को बढ़ाने का काम कर रही है और गठबंधन उस विचार को मिटाकर देश को कमजोर करना चाहता है, हम सब ने यह बात घर-घर जाकर सबको बतानी है। मनोज तिवारी ने कहा कि 2019 का चुनाव आप लोगों के दम पर लड़ा जाने वाला है। यह चुनाव हमें पूरी शक्ति से लड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।