कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा और सबसे विस्तृत चरण सोमवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस श्रेणी में करीब 90 लाख लोग टीका लगवाने के लिए पात्र होंगे। टीकाकरण के लिए 77 स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लोगों को बड़ी संख्या में टीका लग सके इसके लिए स्कूलों में केन्द्र बनाए जा रहे हैं।फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में करीब 500 केन्द्रों पर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए पहले से पंजीकरण कराना होगा, वह सीधे केन्द्र पर जाकर टीका नहीं लगवा सकते हैं।
तीन बड़े निजी अस्पतालों… अपोलो, फोर्टिस और मैक्स… ने 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए शनिवार से टीकाकरण शुरू कर दिया है।दिल्ली सरकार ने उत्पादकों से टीके की 1.34 करोड़ खुराक खरीदी है जो अगले तीन महीने में उसे मिलेंगी। इनमें से 67 लाख खुराक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



