जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों में हुए पूरे घटनाक्रम पर वाइस चांसलर जगदीश कुमार का बयान सामने आया है। वाइस चांसलर ने इस मामले पर कहा है कि हमें नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रविवार पांच जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है। हिंसा कोई समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘यूनिवर्सिटी में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।’ फिलहाल पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। छात्र अब शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। हमें एक नई शुरुआत करनी चाहिए और अतीत को पीछे छोड़ देना चाहिए। वीसी जगदीश कुमार ने नकाबपोशों के हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ ऐक्शन जरूर लिया जाएगा।
जेएनयू हमले पर बोले नित्यानंद राय- BJP का कोई भी कार्यकर्ता हिंसा नहीं भड़का सकता
बता दे कि जेएनयू में छात्र दो महीने से बढ़ी हुई फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटीमें स्थिति रविवार को उस समय और खराब हो गई जब नकाबपोश बदमाशों ने कैंपस में घुस कर छात्रों और प्रोफेसर के साथ मारपीट की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना में 34 छात्र घायल हो गए। घटना के बाद दो हॉस्टल वार्डन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Download Android App
Download iOS App



