जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने सोमवार को सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि विश्वविद्यालय की शीर्ष प्राथमिकता छात्रों के अकादमिक हितों की रक्षा करना है। गौरतलब है कि रविवार को कुछ नकाबपोश लोगों ने जेएनयू परिसर में हिंसा की थी।
जेएनयू हिंसा पर बोलीं स्मृति ईरानी- शिक्षण संस्थाओं को राजनीति का अखाड़ा ना बनाया जाए
कुलपति ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हम सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। विश्वविद्यालय छात्रों के साथ खड़ा है ताकि वे अपनी अकादमिक गतिविधियां कर सकें। छात्रों का शीतकालीन सेमेस्टर पंजीयन बिना किसी अवरोध के हो सके, हम यह सुनिश्चित करेंगे।’’ कुमार ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय की शीर्ष प्राथमिकता छात्रों के अकादमिक हितों की रक्षा करना है।’’


Download Android App
Download iOS App



