लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हवन की सुगंध से विजय संकल्प होगा मजबूत

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की उपस्थिति में सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हवन-पूजन किया गया।

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की उपस्थिति में सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर एक बार फिर से मोदी सरकार और दिल्ली की सातों सीटें जीतने का संकल्प लिया गया। साथ ही भाजपा दिल्ली प्रदेश में लोकसभा चुनाव कार्यालय बनाने का कार्य शुरू हो गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए चुनाव कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। दोबारा से मोदी सरकार और दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा विजयी हो, इस विजय संकल्प के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के चुनावी रण की शुरुआत ईश्वर की प्रार्थना के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं ने कर दी है।

ये चुनाव ऐतिहासिक है क्योंकि एक तरफ राष्ट्रवादी सोच है और दूसरी तरफ भ्रष्ट नकारात्मक विचारों के गठबंधन का विकल्प स्पष्ट है। प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी राजेश भाटिया ने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही कार्यालय तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव कार्यालय के साथ-साथ प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में भी एक-एक चुनाव कार्यालय बनाया जा रहा है जिसकी देखरेख भी इसी कार्यालय से होगी।

इस भूमिपूजन में लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया, केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सासंद प्रवेश वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता एवं अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत
नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और सांसद रमेश बिधूड़ी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध दिल्ली जल बोर्ड के उपभोगकर्ताओं को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए पार्टी का प्रचार पत्र भेजने की शिकायत की। ये प्रचार पत्र मुख्यमंत्री के सरकारी लेटर हेड पर मुद्रित करवाए गए हैं।

इस पत्र में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चार साल में किए गए कार्यों का उल्लेख है और वायदा किया गया है कि दिल्ली सरकार ऐसी योजना लेकर आ रही है जिससे दिल्लीवासियों को 24 घंटे निरंतर पानी की सप्लाई मिलती रहे। मुख्यमंत्री दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं और जल मंत्री भी हैं। उनके नाम से लाखों प्रचार पत्र छपवाए गए हैं जिन्हें पानी के बिलों के साथ उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है।

विजेन्द्र गुप्ता तथा रमेश बिधूड़ी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालयों में छापेमारी कर ऐसी आपत्तिजनक प्रचार सामग्री जब्त करवाई जाए। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग इस प्रकार के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को गंभीरता से ले।

विजय संकल्प सभाओं का आयोजन आज
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान के तहत विशाल विजय संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली भाजपा पांच विशाल जनसभाओं का आयोजन करेगी। इन सभाओं में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।