मौजपुर में CAA को लेकर दो गुटों में झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Summary :

दिल्ली के जमनापार में रहने वाले लगभग 35 लाख लोग अब कैद में हैं, ना कोई आ सकता, ना जा सकता। बाहर जाने के दोनों रास्तों पर कब्ज़ा हो चुका हैं।

शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शुरू हुए विरोध में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए हैं। मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सीएए के सपोर्ट में नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे। 
– घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबल स्थिति को नियंत्रण में रखने का पूरा प्रयास कर रहे है। 
– मौजपुर में CAA को लेकर विरोध करने वाले और समर्थन करने वाले दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। दोनों गुटों की बीच पत्थरबाजी में कुछ लोगों की घायल होने की जानकारी है।
–


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन की एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए। 

– विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजपुर चौराहे के पास पथराव हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 
जाफराबाद पहुंचने से पहले कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, आज ठीक तीन बजे – जाफराबाद के जवाब में जाफराबाद के ठीक सामने, मौजपुर चौक की रेड लाइट पर, CAA के समर्थन में, डंके की चोट पर, हम लोग सड़क पर उतरेंगे, आप सभी आमंत्रित हैं। 

साथ ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर लिखा, ये हैं भजनपुरा चांद बाग रोड-अभी अभी ये सड़क भी बंद कर दी हैं मुस्लिम भीड़ ने उधर से जाफराबाद बंद, इधर से चांद बाग बंद। यानी दिल्ली के जमनापार में रहने वाले लगभग 35 लाख लोग अब कैद में हैं, ना कोई आ सकता, ना जा सकता। बाहर जाने के दोनों रास्तों पर कब्ज़ा हो चुका हैं। 
जानकारी के मुताबिक मौजपुर चौराहे पर ट्रैफिक दोनों तरफ से रोक दिया गया है। वहीं हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग मौजपुर चौराहे पर CAA के समर्थन में सड़कों पर बैठ गए हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद हैं। धरने में बैठे लोग We Support CAA का नारा लगा रहे हैं। 
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर जाफराबाद में शुरू हुए प्रदर्शन के बाद अब चांद बाग में भी लोगों ने सड़क को अवरुद्ध किया। जाफराबाद में शनिवार देर रात महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। भारी संख्या में महिलाओं ने सीएए के खिलाफ नारेबाज़ी की। 

Desk Team