दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट, ग्रीन और पिंक लाइन सेवा तकनीकी कारणों के चलते लगभग दो घंटो तक प्रभावित रही। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि अब मेट्रो सर्विस को सामान्य कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब नौ बजे ट्वीट किया था, “वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब।” डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी’’ के कारण हुआ।
Service Update
Services have been normalised. However, to avoid any further inconvenience, the system is still under observation. Passengers are requested to allow for some extra time in their commute. https://t.co/dkz8CalVfy
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) March 17, 2022
डीएमआरसी ने करीब साढ़े 11 बजे अपडेटेड ट्वीट करके सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया, “सेवाएं सामान्य हो गईं है। हालांकि, किसी अन्य असुविधा से बचने के लिए, अब भी प्रणाली पर नजर रखी जा रही है।”