पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आप के कई नेता मौजूद थे। बता दें कि AAP के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू सहवाग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अंजू मदनगीर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रहीं हैं। अंजू ने कहा कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर इस परिवार से जुड़ी हूं।
मशहूर Cricket Player Virender Sehwag की बहन Anju Sehwag ने Join की AAP https://t.co/qxOyRIN094
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) December 31, 2021
आप का कहना है कि नगर निगम चुनावों से पहले समाजसेवी अंजू सहवाग के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अंजू SDMC से पूर्व पार्षद रहीं। वीरेंद्र सहवाग का परिवार जाट समाज से है और हरियाणा का रहने वाला है। अंजू सहवाग की बड़ी बहन हैं। उनसे बड़ी बहन मंजू भी हैं। जबकि एक छोटे भाई विनोद हैं।
बीजेपी प्रत्याशी को हराकर पार्षद बनी थीं अंजू
अंजू सहवाग का राजनीति में खास अनुभव नहीं हैं। उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर महिलाओं के लिए आरक्षित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन वॉर्ड से दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने 558 वोटों से बीजेपी की आरती देवी को मात दी थी और पार्षद बनी थीं।
हिंदी टीचर रही हैं अंजू
अंजू सहवाग दिल्ली के लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में हिंदी टीचर भी रह चुकी हैं और दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने पेशे से कॉन्ट्रैक्टर रविंदर सिंह से शादी की। उसके बाद साल 2000 में नजफगढ़ से मदनगिरी आ गई थीं, जो दक्षिणपुरी वॉर्ड का हिस्सा है।