दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।’’
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं।
जेएनयू मामले पर बोली सोनिया गांधी- JNU की हिंसा निंदनीय है, इसकी न्यायिक जांच हो
उन्होंने कहा कि चुनाव तरीख की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने पुलिस के साथ बैठक की गई थी।
इसके पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने तीन सीटें जीती थीं और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। दिल्ली के 1.47 करोड़ मतदाता नई सरकार का चुनाव करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



