राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। वहीं सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 था जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास AQI 212 पर रहा, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण स्तर गुरुवार को एक बार फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है क्योंकि अगले दो-तीन दिनों में हवा की गति कम रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हल्की से मध्यम धुंध छायी रहेगी और यह सप्ताहांत तक जारी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



