राष्ट्रीय राजधानी में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जगहों पर बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जबकि नजफगढ़ इलाके में एक मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘तेज हवा चलने के साथ यहां गरज के साथ छींटे पड़।’’ मौसम विभाग के अनुसार आज यहां शाम साढ़ पांच बजे तक आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा।
UP के किसानों के साथ हूं जिनकी फसलें ओलावृष्टि में हुई बर्बाद : प्रियंका
राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।


Download Android App
Download iOS App



