नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली । दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया। इस बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली और साथ ही दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई ।
दिल्ली में सुबह हालांकि धूप निकली हुई थी लेकिन झमाझम बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया। वही दिल्लीवासियों का कहना है कि जहां गर्मी से वो परेशान थे वही आज कि झमाझम बारिश से उन्हें राहत भी मिली है। और उन्होने कहा कि दिल्ली में सुहाना मौसम होने से वे इसका जरूर लुप्त उठायेंगे। वही इंडिया गेट पर कुछ युवा इस बारिश का आनंद उठाते हुये भी देखे गये।
आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहा वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरूवार को न्यूनतमा और अधिकतम तापमान 27 और 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 .30 AM नमी का स्तर 65 % था।
मौसम विभाग ने पहले ही सूचित कर दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों में बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावनाओं के साथ दिल्ली वासियो को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।