BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

Weather Update: दिल्ली में सुबह- शाम दिखने लगा है सर्दी का असर, हवा आज भी 'खराब श्रेणी' में दर्ज

दिसंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में दिखना शुरू हो गया है। यहां के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गई है। दिल्ली में सुबह-शाम सर्दी का असर दिखने लगा है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को सुबह धुंध होने और दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। यहां आज तापमान 8 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं पड़पड़गंज में आज वायु गुणवत्ता (AQI) 136 दर्ज की गई। दिल्ली के अशोक विहार की हवा आज सुबह बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। यहा की वायु गुणवत्ता आज  (AQI) 380 दर्ज किया गया। 

दिल्ली में मौसम बदलना हो गया है शुरू 

दरसअल, हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है।इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर अब हवाओं की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली की सर्दी पर भी दिखाई देगा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है। वहीं, आज भी सुबह के वक्त यहां कोहरा छाए रहने की संभावना है।अगले दो से तीन दिनों तक राजधानी को प्रदूषण से राहत मिलेगी।सोमवार को राजधानी में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज किया गया।