राजधानी दिल्ली में चल रहे सियासी घमासान के बीच कल यानि मंगलवार शाम को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी वजह से अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार में दो नए मंत्री बनने जा रहे हैं। नए मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्द हो सकती है। बात दें सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों की नियुक्ति में अभी कुछ समय लग सकता है।
जल्द ही सरकार करेगी मंत्रियों की नियुक्ति
हालांकि, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ आएंगे। उसके बाद नए मंत्री नियुक्त किए गए, दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। इस्तीफे के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो नए मंत्रियों को शामिल करने का फैसला किया है, जिनके बीच इन दोनों के विभागों का बंटवारा होगा। कैबिनेट में शामिल होने वाले दो मंत्रियों में कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद के नाम शामिल हैं. कैलाश गहलोत इस बार दिल्ली विधानसभा का बजट पेश करेंगे।
मनीष सिसोदिया 2014 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से बजट पेश कर रहे हैं। कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली , गृह, सिंचाई और साथ ही साथ बाढ़ नियंत्रण, पानी मिलने वाला है। कैलाश गहलोत पेशे से वकील हैं। वह नजफगढ़ के मित्रांव गांव का रहने वाला है। हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हुआ की नए मंत्री किन 2 लोगों को नियुक्त किया जाएगा, परन्तु जल्द ही सरकार को मंत्रियों की नियुक्ति करनी आवश्यक है। इसी वजह से अटकलें लगाई जा रही है कि आज मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है।