दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मुफ्त वाईफाई सेवा की शुरू

Summary :

डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन एक चलती ट्रेन में किया। अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी।

दिल्ली मेट्रो ने बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन के भीतर उच्च गति वाली नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र के किसी देश में शुरू की गई यह इस तरह की पहली सुविधा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं। 
डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इस सेवा का उद्घाटन एक चलती ट्रेन में किया। अब इस लाइन पर चलने वाली ट्रेन के भीतर दो एमबीपीएस स्पीड वाली वाईफाई सेवा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी की योजना इस सेवा को लाइन एक से छह तक बढ़ाने की है। 
उन्होंने बताया कि ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्लेटफॉर्मों पर वाईफाई सेवा पहले से उपलब्ध है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मौजूदा समय में भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में वाईफाई सुविधा रूस, दक्षिण कोरिया और चीन में उपलब्ध है। भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली सुविधा है।” 

पीरागढ़ी आग हादसा: CM केजरीवाल ने जताया दुख, बोले- मलबे में फंसे लोगों के लिए करता हूं प्रार्थना

Desk Team