दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन एक गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। मेट्रो का इन्तजार कर रही 22 वर्षीय महिला ने सीआईएसएफ की महिला कर्मियों और अन्य की मदद से प्लेटफार्म पर ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। डिलीवरी के बाद बच्चे और महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।
घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.25 बजे हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मेट्रो का इंतजार कर रही महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। ऐसे में सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल अनामिका कुमारी ने महिला को मौके पर मदद की। अनामिका कुमारी ने अन्य महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को प्लेटफॉर्म पर ही स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में मदद की।
शादी का सच्चा वादा कर बनाया गया यौन संबंध, बलात्कार नहीं : दिल्ली HC
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”सुरक्षा ड्यूटी के लिए स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल अनामिका कुमारी को महिला की सहायता के लिए रवाना किया गया।” अधिकारी ने कहा, “उन्होंने प्लेटफॉर्म पर कुछ महिला यात्रियों की मदद से एक चादर की व्यवस्था की और बच्चे की डिलीवरी में मदद की।” उन्होंने कहा कि मां और उसके नवजात को बाद में एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।